इतनी शक्ति हमें देना दाता
आकार
प्रदर्शन
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमज़ोर हो ना ।
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूल कर भी कोई भूल हो ना ॥
दूर अज्ञान के हों अंधेरे, तू हमें ज्ञान की रोशनी दे ।
हर बुराई से बचते रहें हम, जितनी भी दे, भली ज़िन्दगी दे ॥
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना ।
हम ना सोचें हमें क्या मिला है, हम ये सोचें किया क्या है अर्पण ।
फूल खुशियों के बाँटें सभी को, सबका जीवन ही बन जाये मधुबन ॥
अपनी करुणा का जल तू बहा कर, कर दे पावन हर एक मन का कोना ।

अर्थ वेद पथ संपादकीय टीम द्वारा संकलित एवं संपादित हैं, और सामग्री की क्रमशः समीक्षा की जा रही है।